साबला पंचायत समिति भवन का शुभारंभ
साबला। नवसृजितसाबला पंचायत समिति भवन का उदघाटन बुधवार को हुआ। प्रधान दलपतराम मीणा का आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। समारोह में 26 गांवों के लोग शामिल हुए। उपप्रधान देवीसिंह राठौड़, बद्रीलाल मीणा, कन्हैयालाल मीणा, चेतना मेहता, प्रियंका, निर्मला मीणा, मनीषा मीणा, सरस्वती मीणा, मीरा मीणा, जिपस रमेशचंद्र फफोत, जयकृष्ण मीणा का भी स्वागत किया गया। प्रधान मीणा ने बेणेश्वर मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित कराने का आश्वासन दिया। साबला वार्डपंच नरेश डोडियार, कमल पाटीदार, अमर त्रिवेदी, राजू जोशी, तुलसीराम पटेल, महेंद्र उपाध्याय, लक्ष्मीनारायण शर्मा मौजूद थे। संचालन जवाहरलाल मेहता ने किया।
समारोह में मंचासीन अतिथि।