पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुंडियावाड़ा के 6 सूने मकानों के ताले टूटे

चुंडियावाड़ा के 6 सूने मकानों के ताले टूटे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूंजपुर| आसपुरथाना क्षेत्र के लीलवासा ग्राम पंचायत के चुंडियावाड़ा गांव में बीती रात को चोरों ने 6 सूने मकानों को निशाना बनाया। इनमें 2 मकानों से चुराए गए सामान की जानकारी सामने आई है।

चोरों ने यहां से जेवर और नगदी पार की। गांव के मध्य स्थित रणजीतसिंह पुत्र स्वरूपसिंह के मकान में चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। यहां से तीन तोला सोने और 50 तोला चांदी के जेवर चुराए। साथ ही 30 हजार की नकदी भी चुरा ले गए। गांव के ही पंचाल मोहल्ले में पांच जगह ताला तोड़ दिए, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि देवचंद पुत्र शंकरलाल पंचाल के मकान में तीन चांदी के कंगन, चांदी की पायजेब और ढाई तोला सोने का हार चुरा लिया। साथ ही कांतिलाल पुत्र शंकरलाल पंचाल, अंबालाल खेमजी पंचाल के दोनों घर तथा हीरालाल जैन के मकान में भी चोरों ने हाथ साफ किया। अन्य मकान मालिकों के बाहर होने के कारण वहां से चोरी गए सामान के बारे में पता नहीं चल पाया है। इधर, चोरी की जानकारी मिलने के बाद आसपुर पुलिस ने गांव का मौका मुआयना किया।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।