- Hindi News
- नगर शाखा का सम्मेलन 22 को आसपुर में, 200 पेंशनर्स भाग लेंगे
नगर शाखा का सम्मेलन 22 को आसपुर में, 200 पेंशनर्स भाग लेंगे
डूंगरपुर | पेंशनर्ससमाज डूंगरपुर की बैठक गुरुवार को हुई। 22 फरवरी को आसपुर में प्रस्तावित सम्मेलन में 200 पेंशनर्स के भाग लेने का निर्णय हुआ। नगर अध्यक्ष विमल प्रकाश चौबीसा ने जिम्मेदारियां बांटी। बैठक को मुकुट चौबीसा, मदन आनंद, लक्ष्मीशंकर शर्मा, नलिनीनाथ भट्ट, शार्दुल चौबीसा, छगनलाल पुरोहित, जवाहरलाल जैन, बलदेव भावसार, सत्यकुमार चौबीसा, सुरेश टेलर, विनय शर्मा, विश्वकृष्ण द्विवेदी, महिपाल जैन, चंद्रकांत वसीटा ने विचार रखे। संयोजन दयालाल सदासुखी ने किया आभार दुर्जयसिंह ने माना।