- Hindi News
- हस्ताक्षर अपलोड नहीं होने से हजारों फार्म अटके
हस्ताक्षर अपलोड नहीं होने से हजारों फार्म अटके
तकनीकीखामी के चलते आसपुर क्षेत्र में ऑनलाइन प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। आसपुर ब्लॉक में तहसीलदार के हस्ताक्षर अपलोड नहीं होने से करीब एक माह से ई-मित्र केंद्रों पर हजारों प्रमाण पत्र फार्म अटके हुए हैं।
आसपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत करीब 40 ई-मित्र सेवा केंद्र कार्यरत हैं। इन सेवा केंद्रों पर विशेष रूप से जाति मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने सहित कई सरकारी कार्य ऑनलाइन किए जाते हैं। करीब एक माह से - मित्र सेवा केंद्रों पर तहसीलदार के हस्ताक्षर वेरीफिकेशन नहीं होने के कारण हजारों बालकों के प्रमाण पत्र अटके हुए हैं।
इधर, ई-मित्र संचालक तहसील के चक्कर काट रहे हैं। इस बारे में जानकारी लेने पर तहसील कार्यालय से सूचना मिली कि कार्यालय में हस्तलिखित प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं। ऐसे में छात्र असमंजस की स्थिति में हैं कि ऑनलाइन प्रमाण पत्र लिए जाएं या फिर ई-मित्र सेवा केंद्र से फार्म वापस लेकर तहसील कार्यालय से प्रमाण पत्र बनवाए जाएं। उपभोक्ताओं विद्यार्थियों ने संबंधित विभाग से तत्काल हस्ताक्षर वेरीफिकेशन कर ऑऩलाइन प्रमाण पत्र जारी करवाने की मांग की है
^जिलेमें सिर्फ आसपुर के फार्म ऑनलाइन नहीं हो पा रहे हैं। आसपुर तहसील का डोंगल एक्सपायर हो गया था। नया गया है। कल से ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। -अशोकमल कटारा, जिलामैनेजर ई-मित्र डूंगरपुर
^डोंगलकल ही नया आया है। दो दिन वेरीफिकेशन होने में लगेंगे। इसके बाद से ऑनलाइन कार्य शुरू हो जाएगा। यदि किसी को अतिआवश्यक है तो हम यहां से बना देंगे। -पर्बतसिंह चुंडावत, तहसीलदार,आसपुर