बैलों से भरी पिकअप पकड़ी
पुलिसने बीती रात गश्त के दौरान महाराणा प्रताप सर्कल पर बांसवाड़ा की ओर जा रही एक पिकअप वेन को जब्त कर उसमे भरे चार बैलों को मुक्त कराया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान उदयपुर की ओर से रही एक पिकअप को संदेह के आधार पर रोककर जांच की तो उसमें चार बैल भरे मिले। पूछताछ में किसी तरह का कागज दिखा पाने पर पिकअप को जब्त कर चालक सरेडी भिलान कलिंजरा निवासी राजू पुत्र नगजी मीणा को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने बैलों को भीलवाड़ा मेले से खरीदकर सरेड़ी ले जाना बताया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर से मुक्त कराए गए बैल।