- Hindi News
- तालोरा स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
तालोरा स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
तालोरा स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
आसपुर। रामावि तालोरा में प्रभारी बाबूलाल परमार के निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भावना प्रजापत, दिलीप नाई प्रवीण सिंह राठौड क्रमश प्रथम , द्वितीय तृतीय रहे। इसी तरह पोस्टर प्रतियोगिता में पूजा बुनकर, करण सिंह राठौड़ और नरेश मीणा प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे। प्रतियोगिता में धर्मेन्द्र मीणा, राजकुमार जैन, मनोज द्विवेदी, धुलेश्वर कटारा, प्रकाशचंद्र मीणा और धनश्याम सिंह निर्णायक रहे। प्रतियोगियों को पारितोषिक दिया गया।