पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री सहायता कोष से 4.70 लाख स्वीकृत

मुख्यमंत्री सहायता कोष से 4.70 लाख स्वीकृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। जिलेमें विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों घायलों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 4 लाख 70 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृतक पीठ निवासी मोहम्मद रईस पुत्र मोहम्मद हुसैन, डूंगरसारण निवासी प्रवीण पिता भाती रोत, डूंगरपुर निवासी अशोक कुमार पिता सबलाजी भाटीया, बडौदा निवासी धुला पिता अमरा मीणा, खेडा आसपुर निवासी विनोद पिता देवजी पंचाल, भाडग़ा फला क्यावडी निवासी भेरा पिता पेमा मीणा, कोलखण्डा निवासी गौतम पिता तेजेंग पाटीदार, गामड़ी देवल निवासी प्रवीण पुत्र बंशीलाल रावल और अन्य लोगों को पचास-पचास हजार रुपयों की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री कोष से स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सड़क दुर्घटना में घायल न्यू कॉलोनी डूंगरपुर निवासी यामिनीकांत पंड्या पिता अम्बाशंकर पंड्या रेखा प|ि यामिनीकांत पंड्या को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।