- Hindi News
- पेयजल सप्लाई नहीं होने पर चक्का जाम की चेतावनी
पेयजल सप्लाई नहीं होने पर चक्का जाम की चेतावनी
कस्बेके एकमात्र पंपहाउस में बार-बार मोटर खराब होने से गांव में पेयजल सप्लाई बाधित हो रही है। परेशान ग्रामीणों ने व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य रमाकांत भावसार के नेतृत्व में शनिवार को आसपुर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में सुधार करने की मांग रखी। ज्ञापन में कस्बेवासियों ने चेतावनी दी है कि पंप हाऊस की मोटर में सुधार कर नई उच्च क्षमता की मोटर शीध्र नहीं लगाई गई तो रास्ता जाम किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के नजदीक ही बेणेश्वर धाम पर बहुत पानी होने के बावजूद पेयजल समस्या रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले छह माह में कई बार पंप हाऊस की विद्युत मोटर खराब हुई है। जिससे आए दिन साबला की पेयजल सप्लाई बाधित होती है। ऐसे में जलदाय विभाग की ओर से उच्च क्षमता की मोटर उपलब्ध नहीं कराने से परेशानी रही है। ग्रामीणों ने व्यवस्था में शीध्र सुधार करने की मांग रखी है।