पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राध्यापक संघ रेसला का अधिवेशन 25 को

प्राध्यापक संघ रेसला का अधिवेशन 25 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलूड़ा. राजस्थानशिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला का जिला स्तरीय दो दिवसीय अधिवेशन 25 सितंबर से पंचवटी के फ्लावर किड्स विद्यालय में होगा। अधिवेशन को लेकर रेसला की बैठक हुई। अध्यक्षता रेसला जिलाध्यक्ष डायालाल पाटीदार ने की। मुख्य आतिथ्य जिला मंत्री रूपलाल वरहात ने किया और विशिष्ट अतिथि विनोद पंड्या थे। स्वागत उद्बोधन प्रदेश प्रवक्ता जयेश पाटीदार ने दिया। बैठक की जानकारी देते हुए लक्ष्मणलाल यादव ने बताया कि गुरुवार से होने वाले दो दिवसीय अधिवेशन में उद्घाटन सत्र के बाद शैक्षिक वार्ताएं होंगी। दूसरे दिन 26 सितंबर को जिला कार्यकारिणी के चुनाव होंगे। बैठक को आसपुर ब्लॉक अध्यक्ष तेजसिंह चुंडावत, सीमलवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अजीतसिंह चौहान, राजेश सुथार, दिलीप पंड्या, नानूलाल बुनकर, बचानसिंह यादव विनोद त्रिवेदी ने भी विचार व्यक्त किये। संचालन ब्रजमोहन पंड्या ने किया और डॉ. अरविंद जैन ने आभार माना।