शक्तिपीठों पर आज से श्रद्धा का मेला
नवरात्र से दीपावली तक खरीद के शुभ संयोग
शक्तिआराधना का महापर्व नवरात्रि गुरुवार से शुरू होगा। जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ गलियाकोट के शीतला माता मंदिर, निठाउवा आशापुरा माताजी, आसपुर के विजवामाताजी, अंधेरी माताजी सहित शक्तिपीठो और देवीय मंदिरों में सुबह देवी मंत्रों के साथ घट स्थापना की जाएगी। इसी के साथ शारदीय नवरात्रि के नव दिवसीय अनुष्ठान शुरू होंगे। नवरात्रि को लेकर जिले में गरबा चौकों पर गुजराती गरबों की धुनों पर डांडिया खेला जाएगा। डूंगरपुर शहर के कई गरबा मंडलों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, तो कई अंतिम रूप देने में लगे हुए है। शक्तिपीठों की विशेष साज-सज्जा की जा रही है। माताजी की मूर्तियों का भी विशेष शृंगार, दर्शन और आरती के आयोजन होंगे।
राशि और खरीद का संयोग
मेष,कर्क, सिंह धनु- इलेक्ट्रॉनिक आइटम, चांदी, सोना, मोबाइल, फ्रीज, कंप्यूटर, व्यापार आरंभ।
वृषभ,मिथुन, कन्या, मकर- वाहन, प्रॉपर्टी, व्यापार आरंभ, दैनिक वस्तुओं की खरीद। कुंभ, मीन, तुला, वृश्चिक- प्रॉपर्टी खरीद, चांदी, कार, सफेद आइटम।
> शास्त्रीकॉलोनी
> पत्रकार कॉलोनी
> हाउसिंग बोर्ड
> सोनिया चौक
> विजयगंज कॉलोनी
>सलाटवाड़ा
>इंद्रा कॉलोनी
>भावसारवाड़ा
> न्यू कॉलोनी
> आकाशवाणी कॉलोनी
> नवाडेरा
यहां हाेंगे आयोजन
शहर के इन मंदिरों में होगी विशेष पूजा
>कंसारा चौक महाकाली माताजी
> फौज का बड़ला महालक्ष्मी माताजी
> दर्जीवाड़ा खोडियार माताजी
> बस डिपो के सामने अंबेमाताजी
> नई आबादी मां जगदंबे माताजी
> कालिका माताजी और धनमाता मंदिर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान होंगे
एक संस्थान की ओर से डांडियां रास का पूर्वाभ्यास करवाया जा रहा है। पंकज चौबीसा ने बताया कि 15 दिनों से प्रशिक्षण जारी है।