पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल कॉलेज की जमीन मिलने में विधायक क्यों नहीं ला रहे तेजी!

मेडिकल कॉलेज की जमीन मिलने में विधायक क्यों नहीं ला रहे तेजी!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति डूंगरपुर की साधारण सभा में बिजली, पानी और सिंचाई को लेकर कई मुद्दे उठे। जनप्रतिनिधियों ने जनहित के कामों में अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरतने के भी आरोप लगाए।

पंचायत समिति सभागार में आयोजित साधारण सभा में जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत ने मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन आवंटन में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए मंच पर मौजूद चौरासी और आसपुर विधायक से जल्द से जल्द इस कार्य में तेजी लाने के लिए कहा।

साथ ही कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए जितनी भी जमीन चाहिए दे दी जाए और काम शुरू करें, ताकि यहां की जनता को इसका लाभ मिले। रोत ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन का आवंटन पूरा हो गया है, हमारे यहां से ही देरी हो रही है। साधारण सभा में चौरासी विधायक सुशील कटारा, आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा, उपजिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, प्रधान मंजुला रोत, उपप्रधान वल्लभराम पाटीदार मंचासीन थे। विकास अधिकारी ललित पंड्या ने पिछली बैठक की कार्रवाई की जानकारी देते हुए विभागीय जानकारी दी।

15456.08 लाख के कार्यों का अनुमोदन

ठेकेदारों के कारण बदनाम है निगम

सोमवार को आयोजित साधारण सभा में विभागीय योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी और मंचासीन अतिथि। दूसरी ओर, साधारण सभा में मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी।

बताओ कब मिलेगा फ्लोराइड मुक्त पानी

सभामें बीडीओ ललित पंड्या पिछली बैठक का कार्रवाई विवरण पढ़ रहे थे। जलदाय विभाग की जानकारी देते समय फ्लोराइड पानी का मामला आते ही जिला प्रमुख ने कहा कि बीडीओ साहब पानी मिलेगा यह तो हर बार कहते हैं, लेकिन कब तक मिलेगा यह बताओ। इस पर बीडीओ जलदाय विभाग के अधिकारी को देखने लगे। मंच पर बैठे आसपुर विधायक ने अभी कार्रवाई विवरण होने की बात कहते हुए आगे पढ़ने के लिए कह दिया। उपजिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार ने सोम फीडर से मिलने वाले पानी में रही परेशानी बताई। इस पर जलसंसाधन विभाग के अधिकारी दूसरा विभाग होने की बात कहकर टाल गए। कृषि विभाग के अधिकारी ने खाली पदों के कारण रही समस्या बताई।