वालजी बने जल समिति के अध्यक्ष
आसपुर। सोमकमला आम्बा बांध की बीबीसी नहर चैन संख्या 416- 637 प्रादेशिक क्षेत्र संख्या 15 की जल उपभोक्ता समिति के चुनाव मंगलवार को हुए, जिसमें वालजी पाटीदार लीलवासा को अध्यक्ष चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक हेमंत सोमपुरा और वसीम अकरम के सान्निध्य में हुए चुनावों में अध्यक्ष वालजी पाटीदार को अध्यक्ष, अमरजी पटेल जसपुर, मदन सिंह चूंडियावाडा, वेलजी पाटीदार लीलवासा और कालूराम मीणा मोवाई को सदस्य बनाया गया