पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मौत पर दाह संस्कार में आए युवक की भी मौत

मौत पर दाह संस्कार में आए युवक की भी मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीपकी टक्कर से एक महिला की मौत के बाद परिवारिक रिश्तेदार उसके दाह संस्कार में शामिल होने के लिए अहमदाबाद से गया। आसपुर से उसने शव रखी जीप को चलाया और रास्ते में सीने में दर्द हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई।

इधर, मां का शव देखते ही उसका बेटा सहित 5 जने बेसुध हो गए, जिनका साबला अस्पताल में इलाज करवाया गया। साबला बस स्टैंड मावजी चौराहे पर जीप की टक्कर से तुलसी देवी प|ी उदयलाल बुनकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उदयपुर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शव को आसपुर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया था। महिला की मौत पर रिश्तेदार साबला निवासी मणिलाल (35) पुत्र धूलजी बुनकर अहमदाबाद से आसपुर तक पहुंचा। इसके बाद जीप में शव को रखकर ले जा रहे थे।

जीप को मणिलाल चला रहा था। रास्ते में नांदली अहाडा के पास मणिलाल के सीने में दर्द होने लगा। उसने पास में बैठे दूसरे युवक को जीप चलाने के लिए दे दी। साबला अस्पताल के पास आते ही मणिलाल की दर्द से मौत हो गई। इसके बाद तो एक के साथ दो मौत का मातम सा छा गया।

हर आंख से आंसू बह रहा था। उसी समय मां का शव देकर बेटा पुनीत बुनकर (14), रिश्तेदार कमला बुनकर (50), रीना बुनकर (20), निशा बुनकर (17), मंजू बुनकर (40) सदमें में आकर बेसूध हो गए। सभी को साबला अस्पताल में इलाज करवाया। डॉ. अलंकार गुप्ता, डॉ. शंभुसिंह मेलनर्स जेपी व्यास ने इलाज किया। दो घंटे बाद हालात में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई।

खबरें और भी हैं...