भूमिगत जल स्तर गिरने से 12 हैंडपंप सूखे
आसपुर। ग्रामपंचायत भेवड़ी के अन्र्तगत राजस्व गांव धाणी खजुर में भूमिगत जल स्तर गिरने से गांव में हैंडपंप, बोरवेल और कुओं में पानी का स्तर कम हो गया है। जिसके कारण गांव के 13 हैंडपंप सूख गए है। जिससे यहां के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड रहा है।
गांव में 200 से अधिक घरों की आबादी है। जिसके लिए 15 हैंडपंप लगे हुए है इनमें से 3 हैंडपम्प ही चल रहे है। गांव में कुओं तक में पानी जल स्तर के कम होने से नही है। जिस कारण ग्रामीण मवेशि पानी के लिए तरस रहे है ग्रामीणों ने बताया की सोम कमलाआंबा की पाइप लाइन तो बिछा रखी पर पर वो जगह जगह टूट गई है।
धमेंद्र भगोरा, जगदीश डेंडोर,छगन भगोरा, धनराज रेबारी, प्रकाश रेबारी, गमीरा रेबारी, रतनलाल रेबारी, मोतीलाल, नारायण लाल, मोतीलाल ने रोष व्यक्त करते हुए पेयजल सप्लाई की मांग की है।