साईं बाबा मंदिर समिति की बैठक 18 को
आसपुर। साईंबाबा मंदिर समिति की बैठक 18 दिसंबर गुरूवार को शाम 7 बजे मंदिर परिसर में होगी। बैठक अध्यक्ष सुरेश गर्ग की अध्यक्षता में होगी। सचिव जयेश भावसार ने बताया कि बैठक में नवीन कार्यकारिणी के गठन, मंदिर परिसर में स्थित शिवालय में माता पार्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर विकास को लेकर चर्चा की जाएगी।