क्षत्रिय युवा महासभा की बैठक
आसपुर। दुर्गादासराठौड़ भवन परिसर में क्षत्रिय युवा महासभा की बैठक हुई। इसमें अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष अमरसिंह रामा ने की। बैठक में पृथ्वीराज चौहान जयंती मनाने, राष्ट्रीय अध्यक्ष हमीरगढ राव, युग प्रदीपसिंह, राष्ट्रीय प्रचारक भूपेंद्रसिंह को आमंत्रित करने पर चर्चा की गई। अजमेर के राजकीय महाविद्यालय का नामकरण पृथ्वीराज चौहान रखने पर हर्ष व्यक्त किया गया। महिपालसिंह, केशरसिंह, रणजीतसिंह सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे।