- Hindi News
- भाजपा के शासन में भय, भूख और भ्रष्टाचार का ही है माहौल
भाजपा के शासन में भय, भूख और भ्रष्टाचार का ही है माहौल
आसपुर। ईश्वरमहादेव मंदिर गोल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस महासचिव शंकर यादव ने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश में भय, भूख और भ्रष्टाचार का माहौल रहा है। प्रदेश में युवाओं, किसानों और महिलाओं की अनदेखी की गई है। दूसरी ओर, क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। लालफीताशाही मुंह खोलने लगी है। राज्य सरकार ने 15 लाख रोजगार देने के नाम पर छला है। हजारों नौकरियों को अटका कर राज्य में बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है।
जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत, उपजिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करणसिंह चौहान, पूर्व विधायक राईया मीणा, प्रधान ऊषा मीणा, उपप्रधान वीरेंद्रसिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने समीक्षा के नाम पर एक वर्ष बर्बाद किया। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किया है या नाम परिवर्तन किया है। बैठक में गजेंद्रसिंह खरोडिया, रूपशंकर त्रिवेदी, नाथू मीणा, धुली केरावत, भगवान दादा, बलवंतसिंह वालाई, रामजी, वालजी पाटीदार, विनोद मालवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
आसपुर. कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते महासचिव शंकर यादव।