- Hindi News
- नारी अपना दृष्टिकोण बदले और आत्मसम्मान से जिए
नारी अपना दृष्टिकोण बदले और आत्मसम्मान से जिए
आसपुर। गायत्रीपरिवार के देव संस्कृति दिग्विजय अभियान के तहत सनराइज गर्ल्स कॉलेज में संस्कार कार्यशाला हुई। देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार की छात्राओं के दल की ओर से संस्कार बोध पर व्याख्यान दिया। दल प्रभारी गायत्री साहू ने कहा कि समय के बदलते परिवेश में नारी शक्ति दृष्टिकोण बदल कर देखे तो अपने आत्म सम्मान का भाव जागृत होगा। अनिता कुमारी, गायत्री चंद्राकर और भारती शुक्ला ने योगाभ्यास, ध्यान साधना, वैकल्पिक चिकित्सा एक्युप्रेशर और आध्यात्मिक चिकित्सा का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। प्राचार्य विकास चौबीसा ने स्वागत किया।गायत्री साहू के निर्देशन में उपस्थित मातृशक्ति ने अपनी आरती की थाली में सैकडों दीप प्रज्जवलित कर गायत्री महामंत्र के साथ भावनात्मक आहुतियां समर्पित कर दीपयज्ञ की पूर्णाहुति की। संचालन भगवानलाल गुर्जर ने किया। लक्ष्मणसिंह चूंडावत, भोपालसिंह चूंडावत, पुष्पराजसिंह ने स्वागत किया।
आसपुर. गडा एकलिंगजी दीपयज्ञ का शुभारंभ करते श्रद्धालु।