पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11सूत्री मांगों पर विधायकों से हुई चर्चा

11सूत्री मांगों पर विधायकों से हुई चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। शेड्यूलएरिया संघर्ष समिति ने 11 सूत्री मांगो को लेकर विधायकों से चर्चा की। डाकबंगले में आयोजित बैठक में विधायक देवेंद्र कटारा, चौरासी विधायक सुशील कटारा, आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा मौजूद हुए। इसमें में 11सूत्री मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें एसटी, एससी, ओबीसी, माइनोरिटी और सामान्य वर्ग को जनसंख्या अनुपात में प्रशिक्षण और पदोन्नति में आरक्षण की मांग रखी। समिति ने 18 19 दिसंबर को उदयपुर में जनजाति सलाहकार समिति की बैठक में इस मुद्दे को उठाने पर जोर दिया। साथ ही सीएम से समिति की वार्ता के लिए समय निर्धारित करने की भी बात कही। बामसेफ प्रदेशाध्यक्ष शंकरलाल कटारा के स्थानांतरण पर स्थगन आदेश पर लिखित आश्वासन मांगा। आश्वासन नहीं मिलने तक कलेक्ट्री के सामने धरना जारी रखने की चेतावनी दी। वार्ता में सोमालाल कोटेड, ईश्वर कटारा, सुंदरलाल परमार, धुला भाई, रमेशचंद्र रोत, देवीलाल रोत, अमरचंद, राजेंग के नेतृत्व में कलेक्ट्री पर धरना जारी रहा।