काब्जा शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़
पूंजपुर। आसपुरपंचायत समिति की ग्राम पंचायत काब्जा में भामाशाह शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को लोगों की भीड़ रही। व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को पुलिस का सहारा लेना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में शिविर संपन्न कराना पड़ा। शिविर में पंचायत प्रसार अधिकारी भगवतीशंकर पंड्या, देवेंद्रसिंह राठौड़, विक्रमसिंह राठौड़, रूपशंकर त्रिवेदी, गुंजन जैन मौजूद थे।