- Hindi News
- शहरवासी बोले, आबूरोड में होनी चाहिए बेहतर मेडिकल सुविधाएं
शहरवासी बोले, आबूरोड में होनी चाहिए बेहतर मेडिकल सुविधाएं
शहरके अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर अब शहरवासियों की चिंताएं बढ़ने लगी है। दूसरी तरफ अस्पताल प्रशासन भी इसको लेकर सचेत हो गया है। शनिवार को अस्पताल परिसर के पीछे वाले दरवाजे पर नकारा पड़े पलंगों को हटा कर सफाई की गई तथा पुरुष वार्ड में भी कई दिनों बाद मरीजों को भर्ती किया गया।
माउंट आबू के पास छीपाबेरी में बुधवार को हुए हादसे के बाद अस्पताल की खामियों को लेकर दैनिक भास्कर ने 12 सितंबर के अंक में ‘किस्मत से टला हादसा, सिस्टम फिर भी फेल’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर अस्पताल प्रशासन जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षित कराया था। इस पर शनिवार को अस्पताल प्रशासन थोड़ा हरकत में आया और अस्पताल के पीछे के दरवाजे पर पड़े नकारा पलंगों को हटवाकर सफाई करवाई। वहीं दूसरी शुक्रवार को शहर के डाक बंगले में भाजपा की आयोजित बैठक में जन प्रतिनिधियों अन्य लोगों ने मेडिकल व्यवस्थाओं को लेकर चिंता व्यक्त की। विधायक जगसीराम ने व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन दिया।
मेडिकल सुविधाओं में पिछड़ा है शहर
^आबूरोडसिरोही जिले का मुख्य शहर हैं, लेकिन चिकित्सा अन्य सुविधाओं के नाम पर बहुत पिछड़ा है। शहर को अच्छे अस्पताल के साथ ट्रोमा सेंटर की आवश्यकता है। इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने चाहिए, ताकि सामान्य चिकित्सा आपातकालीन चिकित्सा के समय लोगों को सही समय पर ईलाज मिल सके। कई बार देरी से चिकित्सा सहायता मिलने रेफर करने के बाद दूसरे चिकित्सालय तक पहुंचने से पहले ही पीडि़त की जान चली जाती है। -राजेंद्रसिंघल, व्यवसायी
चिकित्सासेवाओं को होना चाहिए विस्तार
^शहरमें चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होना चाहिए। निरंतर विकास विस्तार के साथ चिकित्सा सेवाओं की बुनियादी जरुरतें वर्तमान में पूरी नहीं हो पा रही है। इससे आम दिनों में आपातकालीन चिकित्सा के समय आम लोगों को निजी चिकित्सालयों में जाना पड़ता है। आदिवासी अन्य पिछड़े क्षेत्रों के निवासियो का अस्पताल के लिए यही आना होता है। ऐसे में सरकारी स्तर पर समुचित सुविधाएं मिलना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत का कदम होगा। -उमाश्याम, अध्यक्ष,इनर व्हील क्लब
चिकित्सासुविधा के नहीं है पुख्ता प्रबंध
^आबूरोडशहर प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू एवं गुजरात के धार्मिक धाम अंबाजी का आवाजाही का मार्ग है। रेल मार्ग हो या फिर सड़क मार्ग पर्यटक