- Hindi News
- 15 से 29 सितंबर तक होगा राजभाषा सप्ताह का आयोजन
15 से 29 सितंबर तक होगा राजभाषा सप्ताह का आयोजन
अजमेरमंडल पर 15 सितंबर से 29 सितंबर तक राजभाषा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ जन संपर्क निरीक्षक अजमेर ने बताया कि अजमेर मंडल ने बताया कि इस दौरान प्रत्येक दिन राजभाषा संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 15 सितंबर को शाम 4 बजे मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक नरेश सालेचा दीप प्रज्वलित कर सप्ताह की शुरूआत करेंगे। इसी दिन मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक अधिकारियों के लिए राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिकारी स्तर पर राजभाषा प्रयोग-प्रसार के लिए जागृति पैदा हो। सप्ताह के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रमों में कर्मचारियों के लिए टिप्पण आलेखन, निबंध, स्मृति, शब्द सामथ्र्य, सुलेख, अनुवाद एवं श्रुतिलेख, वाक तथा राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं निरीक्षण संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। राजभाषा सप्ताह का समापन पुरस्कार वितरण समारोह कचहरी रोड स्थित अधिकारी क्लब में किया जाएगा