पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोचक मुकाबले में खिलाड़ियोंं ने दिखाया दम

रोचक मुकाबले में खिलाड़ियोंं ने दिखाया दम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर और जयपुर के बीच होगा फाइनल मुकाबला

कबड्डी में अनापुर के छात्रों ने बाजी मारी

खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

समीपवर्तीगोयली गांव में आयोजित 59 वी परिक्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को आस्था उच्च प्राथमिक विद्यालय में किया गया। संस्था के संरक्षक कल्याण सिंह देवल ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में परिक्षेत्र की कुल 10 टीमों ने भाग लिया, जिसमे छात्रा वर्ग में खो-खो, कबड्डी, रिले 4गुणा100 जिम्नास्टिक में आस्था उ\\\'च प्राथमिक स्कूल की टीमें विजेता रही। छात्र वर्ग कबड्डी मेंं संस्कार स्कूल रामपुरा, खो-खो में अजय विद्या मंदिर विजेता रही। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विरेंद्र सिंह चौहान ने की। कार्यक्रम में आनंद राज आर्य, हेमंत पुरोहित, प्रकाश बी माली, जसवंत सिंह, प्रदीप सिंह, गोपाल सुथार, बदाराम माली, पीराराम देवासी, छगनलाल तीरगर, बाबू वैष्णव, भरत सोनी, ताराराम माली, छोगाराम प्रजापत, मोहनलाल माली, जवाना राम माली, पंकज माली, जितेंद्र माली, अर्जुन कुमार माली, अमर सिंह देवल इन्द्रसिंह देवल भी मौजूद थे।

सिरोड़ीने जीती जूड़ो चैम्पियनशिप

अनादरा|समीपवर्तीराजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल गणका आबूरोड में आयोजित 59 वीं जिला स्तरीय जूड़ो कुश्ती प्रतियोगिता 14वर्ष वर्ग में राजकीय बालिका उ\\\'च प्राथमिक स्कूल सिरोड़ी की छात्रा खुशिया पुरोहित, रिक्षिता पुरोहित, शैजल ओड, शैजल पुरोहित, सीमा कुमारी ममता विजेता रही। छात्राओं ने शा.शि. इंद्रा वर्मा के नेतृत्व में जूड़ो चैम्पियन पर कब्जा जमाया। यह जानकारी प्रधानाध्यापिका अंजू एवं एसएमसी अध्यक्ष कन्हैयालाल ने दी।

बडग़ांवमें खेलकूद प्रतियोगिता 16 से, तैयारियां पूरी

शिवगंज|कस्तूरबागांधी बालिका आवासीय विद्यालय बडग़ांव में 16 सितंबर को जिला स्तरीय खेलकूद सांस्कतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले की सभी कस्तूरबां गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की करीब 150 छात्राएं भाग लेगी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डिंपल आर्य ने बताया कि खेलकूद सांस्कतिक प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 सितंबर तक चलेगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। प्रतियोगिता में जिले की कस्तूरबां गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बडग़ांव, गिरवर, मंडार, जावाल वरली की छात्राएं भाग लेगी।

माउंट