पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में जाकर दी कानूनी सहायता की जानकारी

अस्पताल में जाकर दी कानूनी सहायता की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड| राजकीयअस्पताल में रविवार को कानूनी सहायता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कानून में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस मौके एड्स मानसिक रोगियों की समाज परिवार में उपेक्षा पर चिंता भी व्यक्त की गई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान आयोजित शिविर सिविल न्यायाधीश ललित पुरोहित ने कहा कि एड्स मानसिक रोग समाज परिवार के लिए किसी अभिशाप से कम नही हैं। ऐसे लोग उपेक्षा के चलते कष्टभरा जीवन जीने को मजबूर होते हैं। इनके कल्याण के लिए सरकार कई प्रकार प्रकार की योजनाएं चला रही है, लेकिन जानकारी के अभाव में उन्हे इनका लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे रोगियों के लिए कानून में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। अस्पताल के डॉ. सुकांत अग्र्रवाल डॉ. मनीष गुप्ता ने कहा कि आबूरोड क्षेत्र में दोनों बीमारियों से पीड़ित रोगियों की संख्या नगण्य है। जब भी कोई रोगी सामने आता है उसे तत्काल उच्च अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर्स के पास रेफर कर दिया जाता है।