पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशुओं की लड़ाई में टूटा पिलर बॉक्स, दुर्घटना का खतरा

पशुओं की लड़ाई में टूटा पिलर बॉक्स, दुर्घटना का खतरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड. शहरके आबकारी क्षेत्र में आवारा पशुओं की लड़ाई में डीपी के समीप लगा पिलर बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण हादसे की आशंका हो गई। डीपी में बिजली के खुले तार पड़े हैं। ऐसे में उसमें कभी भी करंट सकता है। डीपी क्षतिग्रस्त होने के बाद आस पास के लोगों ने पशुओं को वहां से भगाया। जानकारी के अनुसार आबकारी में उपकोषागार कार्यालय के समीप पशुओं की आपस में लड़ाई में पास ही लगी बिजली डीपी पर लगे पिलर बॉक्स से जा टकराए। इससे लाइन को बंद चालू करने के लिए लगाया गया बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया। डीपी बॉक्स के सर्किट के तार, फ्यूज टूट गए। खतरे को देख कर क्षेत्रवासियों ने डिस्कॉम अधिकारियों को सूचित किया। डिस्कॉम के सहायक अभियंता सीएल मीणा ने बताया कि पिलर बाक्स में फ्यूज लाइन को बंद चालू करने का सिस्टम होता है। इसे शीघ्र ही सही कर दिया जाएगा।