पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत कथा देती है प्रेम का संदेश

भागवत कथा देती है प्रेम का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तीसरे दिन हरिशरणजी उपाध्याय महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा प्रेम का संदेश देती है। गीता उपदेश देते हुए स्वयं भगवान ने भी यही कहा था कि जो भक्त प्रेम भाव से मुझे बुलाते हैं।

मैं उन्हे साक्षात दर्शन देता हूं। यानी प्रेम से ही प्रभु को जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने प्रकृति से प्रेम का संदेश दिया। इसलिए वे हमेशा गायों और मोरों से घिरे रहते। इसलिए उन्होंने पहाड़ों की पूजा का भी महत्व समझाया। रविवार को कथा के दौरान संत ने विदुर प्रसंग कपिल अवतार का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे परीक्षित को श्राप मिला था कि उनकी सात दिन में मृत्यु हो जाएगी। इस पर परीक्षित ने अपने मन मे सोचा कि अगर सात दिन मे मृत्यु निश्चित है तो फिर सांसारिक जीवन का फायदा क्या। इसके बाद वे अपने सांसारिक जीवन को त्यागकर भगवान की तपस्या में लीन हो गए। जब हिमालय से शिव ने यह सब देखा तो उन्होंने उनकी तपस्या को स्वीकार करते हुए उनको श्राप से मुक्ति दिलाई। कथा सुनाते हुए उन्होंने सत्संग का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि सत्संग से ही जीवन सही मार्ग पर चलता है। इसलिए जहां भी अवसर मिले सत्संग करना चाहिए।

आबूरोड. श्रीमद‌् भागवत कथा में उपस्थित महिलाएं।