- Hindi News
- रोजगार मेले में 684 स्टूडेंट्स ने लिया भाग
रोजगार मेले में 684 स्टूडेंट्स ने लिया भाग
मानवसंसाधन विकास मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग के स्वायत बोर्ड ऑफ अप्रेंटिंस ट्रेनिंग की ओर से शहर के यूएसबी कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रशिक्षु प्रशिक्षण योजना के नॉर्थ रीजन के निदेशक एस. के. मेहता ने बताया कि शिविर के दौरान युवाओं को औघोगिक क्षेत्र में नवीन तकनीकी के प्रयोग एवं भविष्य में औधोगिक क्षेत्र में दक्षता प्राप्त कार्मिकों की आवश्यकता के बारे में बताया गया।
बॉर्ड ऑफअप्रेंटिस ट्रेनिग के उपनिदेशक विवेक मेहता ने बताया कि भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्वायत उपक्रम बोर्ड ऑफ अप्रेटिंस ट्रेनिंग की ओर से तकनीकी डिग्री डिप्लोमाधारी स्टूडेंट्स को प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियो की ओर से उच्च तकनीकी दक्षता प्राप्त करनें हेतु एक वर्ष का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। यूएसबी संस्थान के अकादमिक निदेशक नरेश खत्री ने बताया कि इस रोजगार भर्ती मेले में लगभग 684 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। जिला उघोग बोर्ड के अध्यक्ष मनोहर सिंह राणावत ने बताया कि यह रोजगार भर्ती मेला प्रदेश में केवल जीआईटी कॉलेज जयपुर एवं यूएसबी कॉलेज आबूरोड में ही आयोजित किया जा रहा है।
आबूरोड. रोजगारमेले में बड़ी संख्या में युवकों ने भाग लिया।