- Hindi News
- अग्रसेन जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
अग्रसेन जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
आबूरोड. अग्रवालसमाज की ओर से अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके अनेक कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही झांकी, गरबे और शोभायात्रा का भी आयोजन होगा। अग्रसेन जयंती महोत्सव के मीडिया संयोजक प्रवक्ता सतीष अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव 16 सितंबर से 27 सितंबर तक मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान रंगोली बालिकाओं की टैटू प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, कैरम, खो-खो, निबंध, कबड्डी, एक मिनट कार्यक्रम धीमी गति साइकिल दौड़, कविता पाठ, अन्ताक्षरी, चम्मच दौड़, बैंड मिन्टन युगल शिशु स्वास्थ्य प्रतियोगिता, जो दिखेगा वो बिकेगा, वाद-विवाद, खेलकूद, सुई धागा, रस्सी दौड़, पार्सल गेम, चित्रकला, अग्रवाल बहू नंबर 1, म्यूजिकल चेयर दौड़ प्रतियोगिताएं होगी। मीडिया संयोजक प्रवक्ता सतीष अग्रवाल ने बताया कि 21 सितंबर को कवि सम्मेलन एवं 25 सितंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डॉ. महावीर प्रसाद बंसल, उपाध्यक्ष नेमीचन्द अग्रवाल महामंत्री अशोक कुमार गर्ग ने महोत्सव में समाज के सभी लोगों से भाग लेने की अपील की है।