फर्जी मोहरे रखने का आरोपी रिमांड पर
आबूरोड. फर्जीमोहर से दस्तावेज तैयार कर प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे तीन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए। शहर थानाधिकारी सीताराम खोजा के अनुसार तहसीलदार गोपाललाल स्वर्णकार ने शुक्रवार को रिपोर्ट देकर बताया था कि उनके कार्यालय में बगीचा कॉलोनी निवासी विवेक अग्रवाल पुत्र हनुमान प्रसाद अग्र्रवाल ने एक दस्तावेज प्रस्तुत किया। दस्तावेज के साथ सत्यापित प्रतियां लगी हुई थी। प्रतियों को देखने पर संदेह हुआ। दस्तावेज रोककर जांच की गई। पहली नजर में दस्तावेज फर्जी सत्यापित होना प्रतीत हुआ। इस पर आरोपी के पारसीचाल स्थित कार्यालय पर जाकर जांच की गई। जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मोहरें पाई गई। आरोपी उसके कार्यालय से मिली माहरों को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए।