पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यात्म से मूल्यनिष्ठ समाज की स्थापना संभव : यादव

अध्यात्म से मूल्यनिष्ठ समाज की स्थापना संभव : यादव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रह्मकुमारी संस्था की ओर से रिसर्चर सम्मेलन का आयोजन शनिवार को किया गया। सम्मलेन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा कि हमारे रिसर्चर भी भगवान की सत्ता को स्वीकार करते हैंं। अध्यात्म के बिना मूल्यनिष्ठ समाज की परिकल्पना ही नहीं कि जा सकती।

उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा जो कार्य किया जा रहा है उससे हमें विश्वास है कि भारत पुन: विश्व गुरु बनेगा। मानव सेवा और ईश्वरीय सेवा का सबसे अच्छा उदाहरण ब्रह्माकुमारीज़ है जो कि नि:स्वार्थ भाव से हर मानव की सेवा कर रही हैं। संस्था की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी ने कहा कि पहले हमारे देश में इतनी सुख-शांति और संपदा थी जिसके कारण लोग इसे सोने की चिडिय़ा कहते थे।

नैनो टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर एसआईसीएस कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. मेहेश्वर सेरन ने कहा कि इस संस्था में प्रवेश करते ही बाहरी दुनिया की नकारात्मक बातें स्वत: ही समाप्त हो गई और हमारे अंदर सकारात्मक विचारों आने लगे जिसमें निगेटिविटी का कोई स्थान ही नहीं है। डीआरडीओ, दिल्ली के साइंटिस्ट सुशील चंद्रा ने कहा कि मेडिटेशन से हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। बच्चों को प्रारंभ से ही मेडिटेशन का अभ्यास करवाया जाए तो इससे बच्चों के संस्कार दिव्य बन जाएंगे और उनका जीवन मूल्यों से संवर जाएगा। इस कार्यक्रम को स्पार्क प्रभाग के अध्यक्ष बीके रमेश शाह और बीके मुन्नी सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया और अपने विचारों से अवगत कराया।

आबूरोड. ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम का अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।