हिन्दी पखवाड़े पर हुए कई आयोजन
हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल जावाल में हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। इसमें छात्र छात्राओं के हिन्दी दिवस पर भाषण, पोस्टर और निबंध प्रतियाोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विधिक सेवा की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा नामक विषय पर पोस्टर, निबंध एवं वादविवाद प्रतियोगिता का अयोजन प्रभारी महेंद्र मीणा के मार्ग दर्शन में करवाया गया। प्रधानाचार्य नारायणलाल पुरोहित ने हिन्दी का महत्व बताया। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गोल में मरुधरा ग्रामीण बैंक तथा स्कूल की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी प्रकार नेहरु युवा केंद्र की ओर से जिले में 14 से 28 सितंबर तक राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिला युवा समंवयक के अनुसार हिन्दी पखवाड़ा के तहत युवा मंडलों एवं राष्ट्रीय युवा समूह के सहयोग से जिले में संगोष्ठी के साथ निबंध, गायन, नारा लेखन और भाषण समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
हिंदीदिवस पर कार्यक्रम आयोजित
आबूरोड. राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय मुदरला में आज हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में निबंध, चित्रकला, सुलख एवं श्रुतिलेख जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त परियोजना समन्वयक सर्वशिक्षा अभियान कांतिलाल खत्री भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक नारायण सिंह देवड़ा ने हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक ममता शर्मा राजेन्द्र सिंह गुर्जर ने सभी प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा कर छात्र छात्राओं को पुरूस्कृत किया। इस अवसर पर मंशाराम, भीमाराम, भूपेन्द्र सिंह, रमणलाल और देवराज सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। हिंदी दिवस को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बीएस मेमोरियल स्कूल में बच्चों ने विचार व्यक्त किए। इस मौके स्कूल में वाद-विवाद, निबंध-लेखन तथा आशु-भाषण, सुलेख-लेखन, श्रुति-लेखन, नारा-लेखन समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। निदेशक प्रमोद चौधरी ने हिंदी भाषा का महत्व बताया।
हिंदीभाषा का बताया महत्व
रोहिड़ा. कस्बेके राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्या दीपिकासिंह ने छात्राओं को हिंदी भाषा के बारे में जानकारी देते