घर में घुसा 10 फीट लंबा अजगर
निकटवर्तीआवल गांव में पूर्व उपसरपंच बाबूभाई कीर के उस समय होश उड़ गए जब उन्होंने अपने घर में 10 फिट लंबे अजगर को रेंगते हुए देखा। घर में घुसा अजगर इधर उधर शिकार खोज ही रहा था कि बाबुभाई की नजर उस पर पड़ गई। हाथोहाथ घर के सारे सदस्य बाहर निकल आए उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने जब अजगर को देखा तो वे भी घबरा गए क्योंकि अजगर काफी मोटा और लंबा था। इसके बाद ग्रामीणों ने हिम्मत कर अजगर को पकड़ने के प्रयास शुरु किए। दो घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को रस्सी और लकड़ी की मदद से पकड़ा जा सका। इसे काबू में करने के लिए करीब दर्जन भर लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों नaे अजगर को बोरी में भरकर आवल की पहाडिय़ों में छोड़ दिया।
आबूरोड. आवल गांव में आए अजगर को ग्रामीणों ने पकड़ा। फोटो| भास्कर