पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कश्मीर के लिए जुटाई सहायता

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कश्मीर के लिए जुटाई सहायता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को कश्मीर आपदा पीडि़तों के लिए आर्थिक सहायता जुटाई गई। शहर में नगरमंडल तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सगरवंशी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ धन संग्रह किया गया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ्य रहने की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके तेजस्वी नेतृत्व में राष्ट्र उन्नति के पथ पर बढग़ा।

धन संग्रह में नगरवासियों ने खुले दिल से सहयोग किया। इस मौके युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष जितेंद्र खत्री, भाजपा कार्यकर्ता सुनील व्यास, गोविंद भाई, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दमयंती डाबी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री दक्षा गहलोत, नगर अध्यक्ष हेमलता पुरोहित, युवामोर्चा शांतिलाल माली, हनुमान प्रजापत, मनोज पुरोहित, गोविंद माली, मोतीलाल, भरत माली, अब्दुल इमरान, विक्रांत प्रजापत, प्रवीण शाह, जगपालसिंह, अशोक पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

रेवदर|मंडलभाजपा कार्यकाताओं ने कस्बे में कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता राशि जुटाई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नारायणसिह ने बताया कि यह राष्ट्रीय आपदा है। इसलिए हम सभी का दायित्व बनता है कि हम इसमें अधिक से अधिक सहयोग करे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर यह सहायता जुटाई। जो बाढ़ पीडि़तों को भेजी जाएगी। इस दौरान भाजयुमो उपाध्यक्ष वचनाराम देवासी, महामंत्री अनिल अग्रवाल, मगाराम देवासी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष तलकाराम लौहार, अल्प सख्ययक प्रकोष्ठ जिला महामंत्री आशिक अली जैदी, अमराराम मेघवाल, नगर अध्यक्ष मदन जोशी, उपाध्यक्ष प्रकाश, नगर उपाध्यक्ष सुरेश घांची और नारायणसिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

शिवगंज. कश्मीर पीडि़तों के लिए भाजपाइयों ने सहयोग राशि एकत्रित की।

माउंट आबू. भाजपाइयों ने कश्मीर पीडि़तों के लिए सहयोग राशि एकत्रित की।