राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
आबूरोड| अजमेररेलवे मंडल पर राजभाषा सप्ताह का आयोजन 15 से 29 सितंबर तक किया जा रहा है। सप्ताह के दौरान प्रत्येक दिवस को राजभाषा संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को स्मृति राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 40 रेलकर्मचारियों ने भाग लिया।