- Hindi News
- टेलीफोन के लोहे के पोल चोरी का मामला दर्ज
टेलीफोन के लोहे के पोल चोरी का मामला दर्ज
आबूरोड| बीएसएनएलकी ओर से शहर पुलिस थाने में टेलीफोन के लोहे के पोल चोरी होने का एक मामला दर्ज करवाया गया है। शहर थानाधिकारी सीताराम खोजा के अनुसार बीएसएनएल के जेटीओ सांवरियालाल डिडवानिया के अनुसार गत दिनो कोई अज्ञात चोर लोहे के पोल चुरा ले गया। यह पोल कारोली गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त लोडिंग टेम्पों में मिले।