पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला रेल कर्मचारियों की कार्यशाला का आयोजन

महिला रेल कर्मचारियों की कार्यशाला का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड| नोर्थवेस्र्टन रेलवे एम्पलाईज यूनियन की ओर से रेल विभाग में कार्यरत महिलाओं की कार्यशाला का आयोजन किया गयाा। जिसमें मंडल अध्यक्ष मोहन चेलानी, मंडल सचिव अरूण गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष कमलेश दीक्षित सहित स्थानीय यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यशाला के दौरान महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान महिला यूनियन का गठन किया गया। जिसमें किरण तिवारी अध्यक्ष, मीरा गुर्जर, मीना डिमेसी विजया बहन को उपाध्यक्ष, वर्षा ओरसिया को सचिव, नीलम, प्रीति विश्नोई, लक्ष्मी मीणा, पुष्पादेवी को सहायक सचिव और ब्रजेश शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय शाखा अध्यक्ष एम.एच. गौरी, हितेश शर्मा आदि मौजूद थे।