भागवत कथा में गूंजे खाटू श्याम के भजन
श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ सप्ताह के तहत श्री खाटू वाले श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां दी। श्याम बाबा का आलौकिक श्रृंगार किया गया। भजन संध्या का शुभारंभ भजन कलाकार प्रदीप ठाकुर ने श्याम वंदना से किया। इसके बाद उन्होंने ...कण कण मे वास है जिसका, तिहुं लोक पे राज है उसका, ...श्यामप्रभु को कोई अपना बनाकर देखो, कितना प्यार लुटाया प्रेम बढाकर देखो, ...जब से देखा तुझे जाने क्या हो गया, खाटू वाले श्याम मै तेरा हो गया, ...खाटू वाले बाबा श्याम पर, भगत के वश मे है भगवान और ...कर दे बेड़ा पार श्याम भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद संत हरिशरण उपाध्याय महाराज ने बाबा श्याम की कथा सुनाई। भजन गायक प्रदीप ठाकुर ने ... नजर लागे तोने खाटू वाले श्याम, ...मेरे सर पे रख दो बाबा दोनों हाथ, देना हो तो देदो जनम जन्म का साथ, ...भजन पर भक्तों को खूब नचाया और ...तु है बड़ा तो मै भी बड़ा हूं फिर कदर क्यो करे जैसे भजनों की प्रस्तुतियां दी। अंत मे बाबा श्याम की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
आबूरोड. भागवत कथा के दौरान भजन गायक की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे। फोटो| भास्कर