पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैरम प्रतियोगिता में लिया उत्साह के साथ भाग

कैरम प्रतियोगिता में लिया उत्साह के साथ भाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, दूसरे दिन हुई कैरम प्रतियोगिता, शाम को भजन संध्या

भास्करन्यूज | आबूरोड

श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर चल रहे कार्यक्रमों के तहत बुधवार को दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सवेरे समाज के युवाओं के लिए कैरम प्रतियोगिता और छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता हुई। वहीं शाम को महिलाओं के लिए भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। महोत्सव के मिडिया संयोजक सतीश अग्रवाल ने बताया कि कैरम प्रतियोगिता में 32 प्रतिभागियो ने भाग लिया। चार प्रतिभागियों का कैरम के लिए चयन किया गया। उन्होंने बताया कि पूरे महोत्सव को लेकर समाज के नागरिकों में उत्साह है और सभी लोग विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. महावीर प्रसाद बंसल, उपाध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल महामंत्री अशोक कुमार गर्ग प्रतियोगता स्थलों पर मौजूद थे।

>दोपहर 1.30 बजे विष्णु धर्मशाला में स्लो साईकिल दौड़ प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के संयोजक मुख्य संयोजक राजेन्द्र अग्रवाल होंगे।

>दोपहर 2 बजे अग्रवाल महिला एक मिनट प्रतियोगिता होगी। इसकी मुख्य संयोजक सुनिता मित्तल है।

>शाम 6 बजे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। इसके मुख्य संयोजक आरके गुप्ता होंगे। इसी दौरान कैरम प्रतियोगिता भी होगी।

>8 बजे कविता पाठ प्रतियोगिता होगी। इसके मुख्य संयोजक योगेश अग्रवाल हैं

आबूरोड. अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।