हिंदी सप्ताह का समापन
आबूरोड| सेठमंगलचंद चौधरी राजकीय महाविद्यालय में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी विभाग के तत्वावधान में आयोजित हिन्दी सप्ताह का समापन समारोहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर संयोजक बंशीलाल दर्जी ने आभार व्यक्त किया। निबंध प्रतियोगिता की निर्णायक श्रद्धा सोरल के अनुसार प्रतियोगिता में तेजपाल सिंह प्रथम, प्रियंका प्रजापति द्वितीय और नीलम कुंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।