- Hindi News
- जुआ खेलने के लिए बुलाता था कांस्टेबल सब कुछ संभालने की देता था गारंटी
जुआ खेलने के लिए बुलाता था कांस्टेबल सब कुछ संभालने की देता था गारंटी
आबूरोड के सदर थाना इलाके में लंबे समय से एक होटल में चल रहा था जुए का कारोबार
भास्करन्यूज | आबूरोड
आबूरोडके सदर थाना क्षेत्र में एक कांस्टेबल की शह पर होटल में चल रहे जुए के कारोबार पर एसपी के आदेश पर माउंट आबू डीएसपी के नेतृत्व में शहर पुलिस ने धावा बोल दिया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 30 हजार रुपए की नकदी सहित 20 जुआरियों होटल मालिक को गिरफ्तार किया। आरोपी कांस्टेबल जुआरियों की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने मामला बनाकर विभागीय कार्रवाई के लिए भेज दिया है। माउंट आबू डीएसपी नीरज पाठक ने बताया कि एसपी डॉ. राजीव पचार के निर्देश पर गठित टीम ने बुधवार देर रात तलहटी स्थित होटल भगवती पर दबिश दी।
हफ्तावसूली पर खेला जाता था जुआ
तहलटीस्थित होटल में पुलिस की शह पर ही जुए का कारोबार चल रहा था। होटल मालिक जुआरियों से आरंभिक पूछताछ में सामने आया है कि कालंद्री थाने में तैनात एक कांस्टेबल जुए खेलाना का हफ्ता वसूल करता था। यह कांस्टेबल इस होटल में जुआ खेलने के लिए बुलाता था तथा पुलिस कार्रवाई को संभालने की पूरी गारंटी भी देता था।
शेष|पेज 13
इसदौरान होटल में जुआ खेल रहे भरतभाई पुत्र बच्चूभाई चौहान निवासी जबूदन मेहसाणा, शंकरलाल पुत्र मुरलीधर ठक्कर सिंधी निवासी पाटन नागरवाडा जूनागंज सिद्धपुर, बाबूभाई पुत्र नारायणभाई पटेल निवासी रूवावी पाटन, अमृत पुत्र भरतभाई निवासी सथवारा महादेवचाल, मेहसाणा, जीतू भाई पुत्र शंभूलाल ठक्कर उमियानगर रखवाल डीसा, मादाभाई पुत्र धनाभाई रेबारी डीसा, रहीमभाई पुत्र उस्मान भाई कागदीवास थराद बनासकांठा, प्रकाश कुमार उर्फ नंदू भाई पुत्र शंकरलाल दवे निवासी डीसा, उमर खान पुत्र रहीम खान बेलीम निवासी मेहसाणा, विक्रमसिंह पुत्र पूंजाजी ठाकुर निवासी भवानी पट्टी सिहोरी बनासकांठा, नरेन्द्र पुत्र अमीरजी ठाकुर कोली निवासी पाटन, शशिकांत पुत्र ताराचंद ठक्कर डीसा, मानसिंह पुत्र गोविंदभाई चौधरी पाटन, पंकज पुत्र जयंतिलाल मेहसाणा, देवीसिंह पुत्र केमाजी राठौड दरबार निवासी डीसा, इल्लूबा पुत्र विक्रमसिंह डाबी निवासी बनासकांठा, दशरथभाई पुत्र मंथूबा दरबार डाबी निवासी बनासकांठा, बच्चूजी पुत्र वरवाजी ठाकुर निवासी कालीकातरा हारेज जिला पाटन, जयंतिभाई पुत्र राजाभाई चौधरी निवासी पाटन, वली मोहम्मद पुत्र खीमाभाई निवासी हैदरीचौक मेहसाणा होटल मालिक दलपतसिंह पुत्र तखत सिंह राव निवासी