पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्यमी करते रहे इंतजार, एनवक्त पर कर दी बैठक स्थगित

उद्यमी करते रहे इंतजार, एनवक्त पर कर दी बैठक स्थगित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकओर जहां केंद्र से राज्य तक सरकारें अधिक से अधिक औद्योगिक विकास पर जोर दे रही हैं। वही दूसरी ओर प्रशासन उद्यमियों की परेशानियों तक को अनदेखा कर रहा है। दरअसल, गुरुवार को जिला औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक होनी थी। इसके लिए समिति के सदस्यों को 8 सितंबर को पत्र भेजा गया। समिति में जिले के सभी शहरों से उद्यमी शामिल हैं। बैठक दोपहर 12.30 बजे होनी थी। पत्र में बताए गए समय पर सभी सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंच गए। सदस्य बैठक के लिए कलेक्टर का इंतजार करते रहे, लेकिन थोड़ी देर बाद उद्योग केंद्र के जीएम ने उन्हें आकर बताया कि कलेक्टर के व्यस्त होने के कारण बैठक नहीं हो सकती। जिसके बाद सभी उद्यमियों को वापस लौटना पड़ा। अचानक इस प्रकार बैठक स्थिगित होने से नाराज उद्यमियों ने बताया कि यही बात यदि उन्हें पहले बता दी जाती तो इतनी परेशानी नहीं होती। इनमें से अधिकांश उद्यमी शिवगंज और आबूरोड से आए थे। ये सभी दोपहर में वापस लौट गए। शेष|पेज 13

इनकोबुलाया गया था बैठक में : वरिष्ठक्षेत्रीय प्रबंधक रिको लि. आबूरोड, अधि.अभियंता डिस्कॉम सिरोही आबूरोड, अधि.अभियंता जलदाय विभाग, प्रबंधक राज.वित्त निगम सिरोहीव आबूरोड, पर्यावरण अभियंता राज. प्रदूषण नियंतत्रण एवं निवारण मंडल पाली, वाणिज्यिक कर अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी (खादी), प्रबंधक अग्रणी बैंक एसबीबीजे, निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स सिरोही, जिला श्रम कलयाण अधिकारी श्रम विभाग, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अध्यक्ष आबू चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंड.अर्बुदा औ.क्षेत्र आबूरोड, स्वयं उपाध्याय अध्यक्ष आबू मार्बल एसोसिएशन आबूरोड, अध्यक्ष अरावली उद्योग संघ सिरोही रोड, अध्यक्ष उद्योग संघ केसरपुरा शिवगंज, अध्यक्ष सारणेश्वर उद्योग संघ सारणेश्वरजी सिरोही अध्यक्ष उद्योग संघ रिको औ.क्षेत्र सिरोही।



समस्याएं लेकर पहुंचे थे उद्यमी

बैठक में भाग लेने आए उद्यमी उद्योगों के संबंध में आने वाली परेशानियों और समस्याओं के साथ आए थे, जिन्हें वे बैठक में रखने वाले थे। आबूरोड से आए आबू मार्बल एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि बैठक के लिए एक ज्ञापन बना कर लाए थे, जिसमें समस्याएं लिखी थी और उनका समाधान करवाना था, लेकिन बैठक नहीं होने से जो समस्याएं हम लेकर आए थे उनपर चर्चा नहीं हो पाई। साथ ही हमारा समय भी खराब हुआ।

बैठक की गई है स्थगित

^जिलास्तरीय सलाहकार समिति की बैठ