समायोजन का किया विरोध
आबूरोड| शहरके निकटवर्ती कारोली गांव के गोलिया फली में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दानवाव में समायोजित करने पर पर गोलिया फली के अभिभावकों ने विरोध किया। अभिभावकों ने बताया कि समायोजित विद्यालय सड़क पार हैं। जिससे कभी भी छात्रों के साथ अनहोनी हो सकती हैं। अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय अधिक दूरी पर स्थित होने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा सकते हैं। उन्होंने ज्ञापन में विद्यालय का अन्यत्र जगह समायोजन करने का विरोध किया।