पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोपेड़ सवार वृद्ध दंपति को बस ने टक्कर मारी, महिला की मौत

मोपेड़ सवार वृद्ध दंपति को बस ने टक्कर मारी, महिला की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीपवर्तीवेरारामपुरा गांव के पास से गुजर रहे फोरलेन पर गुरुवार दोपहर मोपेड़ सवार दंपती को रोडवेज बस ने चपेट में ले लिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा मोपेड़ चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा बस को रूकवा कर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान बस का चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बस यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया तथा जिस बस से दुर्घटना हुई उसे जब्त कर शिवगंज थाने ले गए। हाईवे मोबाइल पुलिस प्रभारी शिवपालसिंह ने बताया कि छोगाराम केसाजी भील(60) अपनी प|ी बबली देवी (55) के साथ मोपेड़ पर वेरारामपुरा से पोसालिया की तरफ रहे थे। इस दौरान वेरारामपुरा के स्कूल के सामने रोड को क्रोस कर रहे थे। इस दौरान फलोदी डिपो की आबूरोड जा रही रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। शेष|पेज 13

टक्करलगने के बाद छोगाराम को एक तफर गिर गया, लेकिन बस ने बबली देवी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोगाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस 108 को सूचना देकर मौके पर बुलाया, जिसने घायल छोगाराम को शिवगंज अस्पताल पहुंचाया।