पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामाजिक अंकेक्षण के लिए ग्रामसभा आयोजित

सामाजिक अंकेक्षण के लिए ग्रामसभा आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत कार्यालय किंवरली में गुरुवार को सामाजिक अंकेक्षण के लिए ग्राम सभा का सरपंच छोगाराम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ग्राम सभा प्रभारी बंशीलाल ने पंचायत द्वारा क्षेत्र में किये गये कार्यों का आय व्यय का ब्यौरा रखा। ग्राम सेवक जेठूसिंह राव ने अन्य योजनाओं में करवाये गये कार्यों का आय व्यय सदन को पढ़कर बताया। इसके साथ ही अंकेक्षण दल ने रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया। इस दौरान सरपंच सहित उपसरपंच जितेन्द्रसिंह देवड़ा, सहायक रोजगार भीमाराम, वार्ड सदस्य अंबाबाई, ताराकंवर और शंकरलाल सहित ग्रामीण मौजूद थे।

भटाना|कस्बेके ग्राम पंचायत भवन में गुरुवार को वर्ष 2013-14 के नरेगा के तहत में कराए गए कार्य का सामाजिक अंकेक्षण के लिए ग्रामसभा का आयोजन सरपंच राजेंद्रसिंह देवड़ा की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके नरेगा एईएन अरविंद गोदावत, जीटीए कृतिका सिंदल, सहायक सचिव रविंद्रसिंह देवड़ा, वार्ड पंच अर्जुनराम मेघवाल पंचायत समिति की ओर से गठित टीम समेत ग्रामीण मौजूद थे।

मंडार|ग्रामपंचायत के राजीव गांधी भवन में गुरुवार सवेरे ग्राम सभा का आयोजन किया गया, लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में नाम मात्र के ग्रामीण ही पहुंचे। सचिव रतनसिंह ने बताया कि ग्राम सभा वार्ड सदस्य इलियास कुरैशी की अध्यक्षता में की गई, जिसमें नरेगा योजना के तहत कस्बे में विकास कार्य कराने के साथ ग्रेवल सड़क बनाने समेत कई प्रस्ताव लिए गए। बैठक में समाज सेवी शकूर खां पामेरा, वार्ड सदस्य रमेश कुमार जीनगर, वार्ड सदस्य शकूर खां भाटी, चंदन सिंह परिहार लालाराम मेघवाल मौजूद थे।