पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं ने दी भजनों की प्रस्तुति, जीते ईनाम

महिलाओं ने दी भजनों की प्रस्तुति, जीते ईनाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महोत्सव के तहत कबड्डी प्रतियोगिता

श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों में समाज के नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। महोत्सव के तहत बुधवार रात और गुरुवार को दिनभर अनेक कार्यक्रम हुए। जिनमें सबसे अधिक उत्साह महिलाओं का भजन संध्या को लेकर रहा। भजन प्रतियोगिता में महिलाओं ने एक से एक भजनों की प्रस्तुति दी। जिसमें सलोनी अग्रवाल ने प्रथम स्थान लक्की अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार 45 वर्ष से कम उम्र की विवाहित वर्ग में दो चरणो में प्रतियोगिताएं हुई। प्रथम चरण में एकल महिला भजन प्रतियोगिता में 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर काम्या सिंहल द्वितीय स्थान पर अंलका ऐरन विजेता रही हैं इसी वर्ग में युगल भजन संध्या में 8 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान सुमिता जैन रेखा अग्रवाल की युगल जोड़ी तथा द्वितीय स्थान पर अन्नपूर्णा अग्रवाल फाल्गुणी अग्रवाल की युगल जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के अंत में 45 वर्ष से अधिक विवाहित महिलाओं के दो वर्ग बनाये गये। जिसमें एकल महिला भजन प्रतियोगिता में 8 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर सरोज गर्ग, द्वितीय स्थान पर चमेली देवी अग्रवाल विजेता रही। इसी वर्ग में युगल भजन संध्या में 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान बीना अग्रवाल सरोज अग्रवाल की युगल जोड़ी तथा द्वितीय स्थान पर उमा अग्रवाल मंजू सिंघल की युगल जोड़ी विजेता रही। इस दौरान समाज के अध्यक्ष डॉ. महावीर प्रसाद बंसल, उपाध्यक्ष नेमीचन्द अग्रवाल महामंत्री अशोक कुमार गर्ग मौजूद थे।

निबंध प्रतियोगिता

महोत्सवके तहत निबंध प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें कक्षा 6 से 8 के वर्ग 15 बालक- बालिकाओं ने भाग लिया। इसी प्रकार कक्षा 9 से 12 के वर्ग में भी 15 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। तीसरे वर्ग में कक्षा 12 से ऊपर की प्रतियोगिता में 3 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

आजहोंगे यह कार्यक्रम

>दोपहर1 बजे श्री अग्रवाल विष्णु धर्मशाला में अंताक्षरी प्रतियोगिता होगी। इसके मुख्य संयोजक भरत अग्रवाल हैं

> दोपहर 4 बजे महिला मंडल की ओर से चम्मच दौड़ प्रतियोगिता होगी। इसकी मुख्य संयोजक सरस्वती अग्रवाल और सुरभि अग्रवाल मुख्य सहयोगी हैं।

> शाम 6 बजे बैडमिंटन युगल प्रतियोगिता होगी। इसके मुख्य संयोजक