पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोहरे हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

दोहरे हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माउंट आबू| माउंटआबू के देलवाड़ा के पास स्थित अग्नेश्वर महादेव मंदिर में गत 27 अगस्त की रात मंदिर में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 27 अगस्त की रात मंदिर के पूजारी धर्माराम एवं चौकीदार पलबहादुर की हत्या कर मंदिर के ताले तोड़कर मंदिर के दानपात्र से नकदी, चांदी के छत्र नाग चोरी कर ले गए थे। वारदात की सूचना 28 अगस्त को सवेरे मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। वहीं एसपी डॉ. राजीव पचार ने मौके पर पहुंच मौका निरीक्षण कर वरदात का खुलासा करने के लिए माउंट आबू डीएसपी नीरज पाठक के नेतृत्व में थानाधिकारी माउंट आबू सज्जन सिंह, थानाधिकारी आबूरोड सीता खोजा, थानाधिकारी रोहिड़ा किशनदास की टीम गठित कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए। टीमों ने विभिन्न संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तो गांव जोगीवाड़ पुलिस थाना कोटड़ा जिला उदयपुर के कुछ लोगों का नाम सामने आया। इस पर गुरुवार को जोगीवाड़ निवासी पोमा(22) पुत्र पूना गरासिया से पूछताछ की, तो पोमा ने अपराध स्वीकार करते हुए अपने अन्य दो साथियों की ओर से यह वारदात करना बताया। इस पर पोमा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चोरी गए माल के संबंध में पूछताछ जारी है। अभियुक्त के अन्य दो साथियों को नामजद कर लिया गया है, जो पूर्व में भी हत्या एवं लूट की वारदातों में लिप्त है, जिनकी तलाश जारी है।