विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
आबूरोड| सांतपुरराजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 15 से 17 सितंबर तक विधिक सेवा दिवस मनाया गया। इस मौके विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्रतियोगिता प्रभारी अनवर हुसैन ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में जगदीश कुमार प्रथम, वर्षा विश्वकर्मा द्वितीय फैजान अशरफ तीसरे स्थान पर रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनुपम कुंवर प्रथम, महेंद्र कुमार द्वितीय पूर्णिमा पांडे तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में रोहित कुमार प्रथम, गोविंद सिंह द्वितीय शिवानी आचार्य तृतीय स्थान पर रहे। आयोजन में हेमलता पंजाबी, वंदना अग्रवाल, पुस्तकालय अध्यक्ष मगनलाल ने सहयोग किया। यह जानकारी कार्यवाहक प्रधानाचार्य भगवानदास बैरवा ने दी।