खिलाड़ियों को किया सम्मानित
कस्तूरबांगांधी बालिका आवासीय विद्यालय बडग़ांव में चल रही 5 वीं जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को उपखंड अधिकारी वारसिंह दहिया की अध्यक्षता में हुआ।
समापन समारोह का शुभारंभ उपखंड अधिकारी दहिया ने मां शारदा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि सर्व शिक्षा अभियान के एपीसी पूनमसिंह सोलंकी ने बालिका शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की ओर से लागू की जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान दी। स्कूल की प्रधानाध्यापिका डिंपल आर्य ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए केजीबीवी स्कूल की संपूर्ण व्यवस्थाओं की जानकारी दी। प्रतियोगिता में बाबूलाल सुथार शंकरलाल मीणा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में एपीसी सोलंकी एपीसी जगदीश आढ़ा ने उपविजेता खिलाडिय़ों को पारितोषिक प्रदान किए। कार्यक्रम में एसडीएम दहिया ने विजेताओं, निर्णायकों, प्रतिनियुक्त शिक्षकों प्रभारियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंच संचालन शिवकुमार शर्मा ने किया। प्रतिनियुक्त शिक्षक दिनेश कुमार, मीरा कटारा, चेतना पंडित, साजिदा परवीन, ज्योति सोनी, नीतू हूड्डा, हंसा देवी मीणा चंदा सोनी आदि का प्रतियोगिता में सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में छठी जिला स्तरीय केजीबीवी खेलकूद प्रतियोगिता के लिए केजीबीवी विद्यालय जावाल की प्रभारी अध्यापिका को ध्वज प्रदान किया गया।
शिवगंज|राजकीयमाध्यमिक स्कूल केराल में गुरुवार को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं में विधिक जागृति के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक फिरोज खान ने बताया कि पोस्टर पेंटिग प्रतियोगिता में विकास कुमार प्रथम, प्रभुदयाल द्वितीय निरमा राठौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं निबंध लेखन में भावना कुमारी प्रथम, मुकेश कुमार द्वितीय राजेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक ईश्वर सिंह, कमलेश द्विवेदी, भीमाराम मोबारसा, विनोद कुमार, नारायणलाल सुरेश चंद्र खोरवाल मौजूद थे।
शतरंजप्रतियोगिता में पहला स्थान
आबूरोड|विद्याभारतीअखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर के छात्रों ने शतरंज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शारीरिक शिक्षक प्