पीआरएस यूटीएस खिड़कियां हुईं एकल
शहरके सिरेाही रोड रेलवे स्टेशन पर पिछले कुछ माह से पीआरएस यूटीएस खिड़की को एकल कर चलाए जाने से हो रही समस्या को लेकर अब पुन: 20 सितंबर से दोनों खिड़कियों को यथावत कर अलग-अलग संचालित किया गया। यह खिड़किया अब 45 दिन के लिए ट्रायल पर चलेगी तथा फार्म की बिक्री के अनुसार इसको आगे संचालित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सिरोही रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधार्थ कुछ माह पूर्व अलग-अलग संचालित हो रही यूटीएस पीआरएस खिड़की को बंद कर एक ही खिड़की को पीआरएस कम यूटीएस किया गया था। इसको लेकर कई बार तत्काल टिकट के लिए यात्रियों को परेशानी होती थी। इसको लेकर शहरवासियों ने कई बार रेलवे प्रशासन को पत्राचार कर खिड़कियों को अलग कर समस्या का समाधान करने की मांग की थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। गत 26 अगस्त को डबल लाइन के निरीक्षण पर आए रेलवे पश्चिमी वृत्त के सुरक्षा आयुक्त पीएस बघेल डीआरएम नरेश सालेचा को विधायक समाराम गरासिया के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल की ओर से नगर अध्यक्ष कैलाश रावल, पालिका मेंबर्स पिंडवाड़ा विकास सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष देवकुमार मीणा ने ज्ञापन सौंप दिया था। इस पर डीआरएम नरेश सालेचा ने शहरवासियों को 45 दिन के ट्रायल पर पीआरएस यूटीएस अलग-अलग करने को कहा था। साथ ही उन्होंने कहा था कि यदि ट्रायल के दौरान पर्याप्त टिकटों की बिक्री होगी, तो यह खिड़की आगे जारी रखी जाएगी। आश्वासन के बाद शनिवार को सिरोही रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार से यूटीएस पीआरएस को अलग अलग कर ट्रायल पर संचालित किया गया।
ये थी समस्या
यूटीएसपीआरएस खिड़की को बंद कर एक ही खिड़की को पीआरएस कम यूटीएस किए जाने से तत्काल टिकट के लिए यात्रियों को काफी देर इंतजार के बाद भी टिकट नहीं मिल पा रहा था। क्योकि इस समय नियमित जाने वाली इंटरसिटी रेल के लिए सामान्य टिकट लेने के लिए यात्री जाते थे और बुकिंग पर बैठा व्यक्ति आरक्षित टिकटों की लाइन रोक कर अनारक्षित टिकट वालों को पहले टिकट देना शुरू हो जाता था। इस बात को लेकर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच में हंगामा हो जाता था।
पीआरएस यूटीएस अलग-अलग शुरू किया गया है
^पीआरएसयूटीएस को शनिवार से अलग-अलग शुरू किया गया है। यह तो बंद है नही शुरू है। स्टाफ की कमी होगी तो कभी कभी हमें व्यवस्था के हिसाब से आगे पीछे करना होता है। अब हमारी ओर से आदमी भेज कर