- Hindi News
- मास्टर शेफ प्रतियोगिता में बनाए कई व्यंजन
मास्टर शेफ प्रतियोगिता में बनाए कई व्यंजन
अग्रसेन महोत्सव में बच्चों ने दिखाया दमखम
माउंट में हुई प्रतियोगिताएं बच्चों ने दिखाया उत्साह
सरूपगंज| अग्रसेनजयंती महोत्सव के तहत रविवार शाम महिलाओं की मास्टर शेफ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने लाजबाव व्यंजन बनाएं। मास्टर शेफ प्रतियोगिता ललिता गुप्ता, संतोष आर शीला एन के नेतृत्व में की गई, जिसमें महिलाओं ने इसमें एक से बढ़कर एक व्यंजन बनाएं। महिलाओं ने डाबेली, टिकिया, दाल वड़े, मंचूरीयन, पानी पुरी समेत विभिन्न व्यंजन बनाए। इसमें महिलाओं को समाज की ओर से कूपन वितरण किए गए, जिसमें जिस प्रतिभागी को ज्यादा कूपन मिलेंगे वह विजेता होगी। दोपहर को 15 वर्ष से नीचे ऊपर के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्रिकेट प्रतियोगिता भावरी स्कूल खेल मैदान में खेली गई, जिसमे टीमों के आधार पर लीग मैच खेले गए। साथ ही शनिवार रात को भी नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गई।
आबूरोड. अग्रसेन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में समाज बंधुओं ने उत्साह से भाग लिया। फोटो| भास्कर